1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की हो सकती है शादी, जानिए बाकी राशियों का हाल

6 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की हो सकती है शादी, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 03:03 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है । आज नवरात्रि का आठवां दिन है। अष्टमी तिथि कल यानि कि 05 अक्टूबर की सुबह 09 बजकर 52 मिनट से शुरू हो हुई थी। जानिए इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल...

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी । किसी नए जॉब ऑफर के लिए आप तैयार रहें। किसी भी वक्त आपके पास कॉल आ सकती है । इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, आज वो शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं । सामाजिक कार्यों में सफल रहेंगे । अगर आप विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो दिन आपके लिये अनुकूल है । मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको अपने काम में सफलता मिलेगी ।

मीन राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । सुबह योग करने से मानसिक तौर से आप दुरुस्त रहेंगे । आज माता-पिता का सहयोग अवश्य ही प्राप्त होगा । जीवन में आगे बढ़ने की नई तरकीबे सूझेंगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । आज कामकाज के क्षेत्र सहयोगियों का साथ बना रहेगा । आज चिड़ियों को दाना डालें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल