1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 सितंबर 2021: सिंह राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 18 सितंबर 2021: सिंह राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 17, 2021 07:16 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 07:16 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 18 सितम्बर 2021- India TV Hindi
राशिफल 18 सितम्बर 2021 Image Source : INDIA TV

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शनि प्रदोष व्रत किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 23 सितम्बर की सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक पंचक नक्षत्र रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान आज पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर अपने सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपके बातों से असहमत हो सकते हैं। इसलिए कोई भी कदम सोच समझ कर उठायें। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। आज आपको कर्ज से मुक्ती मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। घर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी।  दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा कराएगा।  इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। लवमेटस भी आज अपने साथी के बारे में घर पर डिसकस करेंगे।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

कन्या राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर उत्साहित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये आज आपको थोड़ा और वक्त देना पड़ेगा। धैर्य से काम करें सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी शादी की चर्चा होगी। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। 

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आज आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिशतों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे आप अचंभित होंगे, लेकिन शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर सब ठीक हो जायेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।  पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। रुके हुये काम आज पूरे हो जायेंगे। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप नये कार्यों की शुरुआत करने की रूप रेखा बनायेंगे। आज आप खर्चो पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे।  परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनायेंगे। आज आप रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी। आज माता की सेहत में सुधार आयेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है।  माता आज आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी।  जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

Garud Puran: ये 5 काम करने वाले कभी नहीं रहते हैं दुखी, हमेशा बनी रहती है सुख-समृद्धि

Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा पर न कराएं इस रंग का पेंट, बिजनेस में हो सकता है घाटा

Chanakya Niti: अगर आपके पास इस चीज की है कमी तो कभी ना जाएं रिश्तेदारों के पास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल