1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 नवंबर राशिफल: मेष राशि वाले स्टूडेंट्स को मिल सकती है खुश खबरी, जानिए बाकी राशियों का हाल

24 नवंबर राशिफल: मेष राशि वाले स्टूडेंट्स को मिल सकती है खुश खबरी, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2019 10:18 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 09:21 am IST

रविवार को रवि प्रदोष काल है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से व्रती को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है|

Horoscope 24 november
Horoscope 24 november

धनु राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे | अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है | ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आपआसानी से निपटा लेंगे | साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी | दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी | बॉस का पूरा-पूरासहयोग भी प्राप्त होगा | ॐ भास्कराय नम:। मंत्र का 11बार जाप करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी | 

मकर राशि – वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं | आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है | आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे | इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है | आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है | हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है | आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं | साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं | चंदन का तिलक लगाएं, आपका मनोबल ऊंचा रहेगा| 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल