1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कुंभ फरवरी मासिक राशिफल 2021: करियर को लेकर बेहतरीन है ये महीना, नौकरी बदलने में मिलेगी सफलता

कुंभ फरवरी मासिक राशिफल 2021: करियर को लेकर बेहतरीन है ये महीना, नौकरी बदलने में मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 11:15 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 02:50 am IST

जानें कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2021।

Kumbh February masik rashifal 2021- India TV Hindi
Kumbh February masik rashifal 2021 Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

  
कुंभ फरवरी मासिक राशिफल 2021 

कुंभ राशि के लोग शनि से संबंधित होते हैं। शनि धीरे चलने वाले लेकिन मजबूत व्यक्तित्व देने वाले ग्रह हैं इसलिए कुंभ राशि के जातक अपने जीवन में अपने उसूलों के पक्के होते हैं और अनुशासनात्मक तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें अपने नियम बनाना और उसी के अनुसार चलना पसंद होता है और यदि कोई इनके कार्य क्षेत्र में हस्तक्षेप करे तो उन्हें यह पसंद नहीं आता लेकिन उनके मन की थाह प्राप्त करना बहुत आसान काम नहीं है इसलिए आप अपने बहुत करीबी लोगों के लिए भी बहुत आश्चर्यजनक साबित हो सकते हैं क्योंकि अचानक से कोई निर्णय लेकर यह सब को हतप्रभ कर देते हैं। 

यह जीवन में धीरे-धीरे तरक्की प्राप्त करते हैं लेकिन इनकी तरक्की सुदृढ़ होती है, जो इन्हें एक मजबूत व्यक्तित्व प्रदान करती है। इस महीने आपकी राशि से बारहवें भाव में चार ग्रहों की उपस्थिति होने से आपको बहुत सोच समझ कर चलना होगा क्योंकि आपके खर्चों में आशातीत वृद्धि होने के योग बनेंगे। कुछ लोगों को विदेश जाने में सफलता मिल सकती है क्योंकि इस समय किए गए प्रयास बहुत हद तक सफल रहने के योग बनेंगे। आपको इस महीने सबसे ज्यादा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तथा मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी है। 

आपके दोस्तों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन कुछ आपके अपने ही आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की कोशिश करें। आपके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप जॉब बदलना चाहें या घर बदलना चाहें तो इस महीने आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आप अपने हिसाब से बहुत काम को अच्छे से निपटा लेंगे लेकिन फिर भी मन में संतुष्टि का अभाव हो सकता है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल