1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2021: खूब फले-फूलेगा आपके प्रेम का रिश्ता, साल के अंत तक हो सकती है शादी

सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2021: खूब फले-फूलेगा आपके प्रेम का रिश्ता, साल के अंत तक हो सकती है शादी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 11:17 pm IST

सिंह राशि वालों की लव लाइफ काफी अच्छी होने वाली है इस साल, आपके प्यार का रिश्ता आगे बढ़ेगा।

singh rashifal 2021- India TV Hindi
सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2021 Image Source : INDIA TV

सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2021: प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपके प्रेम जीवन के लिये उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जहां एक ओर आपको अपने प्यार के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा और अपने प्रियतम के दिल में जगह बनाने का प्रयास करना होगा, वहीं कुछ लोग आपके रिश्ते से ज्यादा प्रसन्न नहीं होंगे। ऐसी स्थिति में आपको कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यदि आप अपने रिश्ते में सही हैं तो आप मजबूती से डटे रहेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति इस बात का संकेत दे रही है कि पिछले कुछ समय से यदि आप किसी मजबूत प्रेम संबंध में हैं तो अप्रैल से सितंबर के बीच आपके प्रेम विवाह के विशेष योग बनेंगे।

करियर 2021: सिंह राशि के जातकों की पूरी होगी विदेश जाने की इच्छा, जानिए कैसे मिलेगा प्रमोशन

साल के अंत में हो सकती है शादी

जो लोग अभी तक कुंवारे हैं, वे भी नवंबर और दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। साल के पूर्वार्ध में कुछ समस्याएं जरूर उत्पन्न होंगी, जब आपको एक दूसरे पर विश्वास जमाए रखना होगा और आपके लिए यही बेहतर होगा कि एक दूसरे को और अच्छे से समझने के लिए पूरा समय लें। जब ऐसा होगा तभी आप रिश्ते में आगे बढ़ पाएंगे।

खूब फले फूलेगा आपका रिश्ता

तीखी नोक झोंक के बीच आपका प्रेम जीवन खूब फले फूलेगा और ग्रहों का गोचर अनुकूल होने के कारण आप एक अच्छे प्रेम जीवन का अनुभव करेंगे। बस आपको अपनी ओर से ऐसा कुछ भी करने से बचना होगा, जिससे आपका प्रियतम आपसे नाराज हो जाए। आप काफी बुद्धिमानी से उनके दिल को जीतेंगे और कई मामलों में उनकी सलाह भी आपके बहुत काम आएगी।

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

मेष वार्षिक राशिफल 2021: आप परिवार संग बिताएंगे अच्छा समय, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

ज्योतिष आकलन - अनिल ठक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल