1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. तुला राशि का प्रेम राशिफल 2021: इस साल हो सकती है लव मैरिज, वैलेंटाइन डे होने वाला है बेहद खास

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2021: इस साल हो सकती है लव मैरिज, वैलेंटाइन डे होने वाला है बेहद खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2021 10:49 am IST,  Updated : Jan 09, 2021 10:49 am IST

प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार इस साल की शुरुआत में आपका प्रेम जीवन काफी अनुकूल रहेगा।

love Horoscope Libra 2021- India TV Hindi
तुला राशि का प्रेम राशिफल 2021 Image Source : INDIA TV

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2021: प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार इस साल की शुरुआत में आपका प्रेम जीवन काफी अनुकूल रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एक नए स्तर पर लेकर जाएंगे और रोमांटिक होकर अपने प्रियतम के दिल में अपनी जगह बनाएँगे। आप उनके लिए बहुत कुछ करेंगे। नए-नए तोहफे लेकर आना और नई नई जगह पर घूमने जाना, कोई सरप्राइस देना,आदि ऐसी अनेक बातें करेंगे, जिससे उनके मन में आप ही आप छाए रहेंगे। इस वर्ष आपको प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। ग्रहों और नक्षत्रों की अनुकूलता से यह साल आपके जीवन में मजबूती लेकर आएगा और आप तब और ज्यादा खुश होंगे, जब आपको यह पता चलेगा कि आपके प्रियतम आपके लिए लकी हैं।

करियर 2021: सिंह राशि के जातकों की पूरी होगी विदेश जाने की इच्छा, जानिए कैसे मिलेगा प्रमोशन

वैलेंटाइन डे रहेगा बेहद खास 

प्रेम राशिफल 2021 की आपके लिए भविष्यवाणी यही है कि अप्रैल से सितंबर के बीच आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे और यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल का वैलेंटाइन डे आपके लिए काफी खास रहने वाला है और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। फरवरी का महीना और उसके बाद मई, जुलाई और दिसंबर में आपकी लव लाइफ सातवें आसमान पर होगी और आप प्यार के मामले में काफी भाग्यवान रहेंगे। 

दिसंबर में लग सकती है मनचाही नौकरी 

यदि आपका प्रियतम कहीं जॉब करना चाहता है तो दिसंबर के महीने में उनको मनचाही नौकरी मिल जाएगी, जिससे आप दोनों को बहुत खुशी होगी। वास्तव में यह साल प्यार के मामले में आपको बहुत कुछ देने वाला है।

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

मेष वार्षिक राशिफल 2021: आप परिवार संग बिताएंगे अच्छा समय, बस रखना होगा इन बातों का ख्याल

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

ज्योतिष आकलन - अनिल ठक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल