1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 03:37 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:05 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार का दिन और रेवती नक्षत्र है | रेवती नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 05 बजे बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 18 मई को रात 11 बजकर 34 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

marcury trasit aries on 3 may 2019 k
marcury trasit aries on 3 may 2019 k

मिथुन राशि
बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से 18 मई तक आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको अपनी मेहनत के बल पर लाभ होगा। आप इस दौरान थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे, लेकिन आप अपने कार्यों को ठीक से पूरा कर लेंगे। इस दौरान आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। अतः 18 मई तक बुध के शुभ फल पाने के लिये मां दुर्गा की उपासना करें। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी और आपको अपनी मेहनत का फल भी जरूर मिलेगा।

कर्क राशि
बुध आपके दसवे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी चीज़ के प्रति अधिक लालच हो सकता है। आपको इससे बचना चाहिए। जीभ का स्वाद आपको परेशानी में डाल सकता है। 18 मई तक आपको अपने पिता की सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही 18 मई तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको किसी कन्या का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आप बुध की अशुभ स्थिति से बचे रहेंगे।

ये भी पढ़े- मई माह में पड़ रहे हैं शनि अमावस्या, रमजान, अक्षय तृतीया सहित ये व्रत-त्योहार, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल