1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 03:37 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:05 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार का दिन और रेवती नक्षत्र है | रेवती नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 05 बजे बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 18 मई को रात 11 बजकर 34 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

marcury trasit aries on 3 may 2019 k
marcury trasit aries on 3 may 2019 k

सिंह राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आपको उम्मीद है। आगे बढ़ने के लिये आपको खुद ही मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष के मामले में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। साथ ही 18 मई तक बुध के शुभ फल पाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए। इससे आप बुध के अशुभ फलों से बचे रहेंगे।
       
कन्या राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से 18 मई तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी। अतः 18 मई तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये बुध के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है –  ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल