1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 03:37 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:05 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार का दिन और रेवती नक्षत्र है | रेवती नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 05 बजे बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 18 मई को रात 11 बजकर 34 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

marcury trasit aries on 3 may 2019 k
marcury trasit aries on 3 may 2019 k

धनु राशि
बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से 18 मई तक आप बहुत खुश रहेंगे। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। आपके परिवार में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ भी हो सकता है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी पैतृक सम्पत्ति से फायदा हो सकता है। जिन लोगों ने अपने घर में गाय पाल रखी है, उनकी संतान और जीवनसाथी के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। अतः 18 मई तक हर तरह से अपनी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे हर तरह से आपकी वृद्धि सुनिश्चित होगी।

मकर राशि
बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से 18 मई तक आपकी माता को कुछ परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस दौरान ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। अगर संभव हो तो इस दौरान आपको कहीं यात्रा करने से बचना चाहिए। पारिवारिक सुख बनाये रखने के लिये आपको पूरी कोशिश करनी होगी। अतः 18 मई तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। इससे आपकी स्थिति ठीक होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल