1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 03:37 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:05 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार का दिन और रेवती नक्षत्र है | रेवती नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 05 बजे बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 18 मई को रात 11 बजकर 34 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

marcury trasit aries on 3 may 2019 k
marcury trasit aries on 3 may 2019 k

कुंभ राशि
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा।  इस दौरान आप दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छे से रख पायेंगे। 18 मई तक आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। अत: 18 मई तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। इससे आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से 18 मई तक आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता भी अच्छी रहेगी। आप खुद में मस्त रहने की कोशिश करेंगे और अपनी बोली से सारे कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी कलम आपकी ताकत बनेगी और आपको हर जगह सम्मान मिलेगा। अतः 18 मई तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिए आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए। इससे आपके साथ सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल