1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

आज शाम बुध कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, वृष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर हो सकती है हानि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 03:37 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:05 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुक्रवार का दिन और रेवती नक्षत्र है | रेवती नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 05 बजे बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 18 मई को रात 11 बजकर 34 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

marcury trasit aries on 3 may 2019 k
marcury trasit aries on 3 may 2019 k

तुला राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से 18 मई तक जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत नहीं रहेंगे। आपको रिश्तों में तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। साथ ही पैसों के मामले में भी थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। अतः 18 मई तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को ठीक रखने के लिये आपको मन्दिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए। इससे जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे।

वृश्चिक राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से 18 मई तक आपकी वाणी बहुत ही प्रभावशाली रहेगी। लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और आपकी काम में मदद भी करेंगे। इस दौरान आपके फ्रेंड सर्कल में भी कुछ नए लोग शामिल होंगे। साथ ही इस बीच आप जितना धैर्य बनाकर रखेंगे, आपके लिये उतना ही अच्छा होगा। इसके अलावा शिक्षा, लेखन और कृषि क्षेत्र से संबंधित लोगों को 18 मई तक लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपको बस उन मौकों को पहचानने की जरूरत है। अतः 18 मई तक स्थिति को अपने पक्ष में बनाये रखने के लिये  घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। इससे 18 मई तक स्थिति हर तरह से आपके पक्ष में रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल