1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मई को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर मंगल कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

7 मई को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर मंगल कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2019 10:53 am IST,  Updated : May 06, 2019 10:54 am IST

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 7 मई को पड़ रही है। इस तिथि को अक्षय तृतीया और आखा तीज मनाया जाता है। इसके अलावा सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Mars transit gemini om 7 may
Mars transit gemini om 7 may

मिथुन राशि
मंगल आपकी जन्मपत्रिका में पहले स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति ठीक रहेगी। साथ ही आपकी संतान को कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन इस बीच आपको जिस बात पर अधिक फोकस करने की जरूरत है, वो ये है कि अगर किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर हो, तो जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है। अतः आपकी जन्मपत्रिका में पहले स्थान पर मंगल का ये गोचर आपको 22 जून तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक दर्शायेगा।

वहीं जो लोग शादी-शुदा हैं, उन लोगों को इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि क्या उनके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर आपको इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए।  अतः 22 जून तक अस्थायी रूप से मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए मंदिर में मसूर की दाल दान करें| इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की कुंडली में मंगल का प्रभाव देखें।

कर्क राशि
मंगल आपकी जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी से आपके संबंध ज्यादा अच्छे नहीं होंगे। किसी बात पर आप दोनों की लड़ाई हो सकती है। आस-पास के लोगों में आपको अपना व्यवहार ठीक बनाकर रखना चाहिए। बातों को फैलने में ज्यादा देर नहीं लगती है। 22 जून तक आपको सांस संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होना तय है। आपको इस बीच अपने शत्रुओं की चाल से बचकर रहने की जरूरत है। संतान और भाईयों से भी ज्यादा खुशी मिलने की उम्मीद नहीं है। व्यापार में आपको थोड़ी सावधानी बनाये रखनी चाहिए।

इसके अलावा एक बात और आपको बता दूं – आपकी जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान पर मंगल का ये गोचर 22 जून तक के लिये आपको अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। दरअसल जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बना देता है। साथ ही आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है।

अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। अतः 22 जून तक अस्थायी तौर पर मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल पाने के लिये मन्दिर या किसी धर्म स्थान पर बताशे का दान करें। इससे आपको मांगलिक दोष के प्रभाव से छुटकारा मिलेगा और आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल