1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मई को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर मंगल कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

7 मई को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर मंगल कर रहा है मिथुन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2019 10:53 am IST,  Updated : May 06, 2019 10:54 am IST

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 7 मई को पड़ रही है। इस तिथि को अक्षय तृतीया और आखा तीज मनाया जाता है। इसके अलावा सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Mars transit gemini om 7 may
Mars transit gemini om 7 may

तुला राशि
मंगल आपकी जन्मपत्रिका में नवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से धार्मिक चीज़ों के प्रति आपकी रुचि कुछ कम होगी। आपको 22 जून तक भाग्य का मनचाहा साथ नहीं मिल पायेगा। आपको अपने काम के लिये दूसरों से मदद लेनी पड़ेगी। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ परेशानी आ सकती है। किसी बात को लेकर वो आपसे नाराज भी हो सकते हैं। अतः 22 जून तक मंगल की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फलों की प्राप्ति के लिये बड़े भाई या बड़े भाई समान लोगों का सम्मान करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
मंगल आपकी जन्मपत्रिका में आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर से आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप शत्रुओं से पीछा छुडाने में भी सफल रहेंगे। न्याय के लिये लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। 22 जून तक आप अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही लोगों का अपने ऊपर विश्वास बनाये रखेंगे। अतः 22 जून तक मंगल के शुभ फल पाने के लिये कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे आपके जीवन में मंगल के शुभ फल बने रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल