1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 03:08 pm IST

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। मास शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना की जाती है। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ...

Mass shivratri on 12 june 2018
Mass shivratri on 12 june 2018

मिथुन राशि
अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त हो जाइए। उसके बाद एक मुट्ठी काले तिल लें और भगवान शिव के मन्दिर जाकर, उन काले तिल को अपनी मुट्ठी से धीर-धीरे निकालते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।      

कर्क राशि
अगर आप अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर की उत्तर दिशा के एक कोने में अच्छे से साफ-सफाई करें। फिर गोबर, साफ, शुद्ध मिट्टी और राख को मिलाकर छोटा-सा शिवलिंग बनाएं। इस प्रकार शिवलिंग बनाने के बाद जब वह शिवलिंग थोड़ा सूख जाये तो उसकी विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करें। पूजा के बाद आज पूरा दिन उस शिवलिंग को ऐसे ही रखा रहने दें। अगले दिन शिवलिंग समेत बाकी सामग्री को किसी साफ बहते पानी के स्त्रोत में बहा दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की समृद्धि बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल