1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 03:08 pm IST

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। मास शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना की जाती है। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ...

Mass shivratri on 12 june 2018- India TV Hindi
Mass shivratri on 12 june 2018

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07:34 पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि चल रही है और हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। मास शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना की जाती है। इस बात को आप यूं भी कह सकते हैं कि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भोले बाबा की जय जयकार होती है और भोले बाबा अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी इच्छाएं पूरी करते हैं।

आज मास शिवरात्रि के दिन व्रत करके और कुछ खास उपाय करके आप भी लाभ कमा सकते हैं। आज के दिन विभिन्न राशि वालों अपनी परेशानियों का हल निकालने के लिये, जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा पाने के लिये, अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखने के लिये, पुरानी उधेड़-बुन से बाहर निकलने के लिये और अपने अंदर नये विचारों का समावेश करने के लिये, दाम्पत्य जीवन पर लगी बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिये, रिश्ते में पहले जैसा प्यार फिर से बहाल करने के लिये, पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सभी परेशानियों का हल निकालने के लिये, पितरों के आशीर्वाद से अपने सारे काम बनाने के लिये, परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाये रखने के लिये, कोर्ट-कचहरी से संबंधित परेशानियों का हल निकालने के लिये, अपने जीवन की गाडी को रास्ते पर लाने के लिये और उसकी गति को बनाये रखने के लिये, साथ ही अपने नये बिजनेस की सफलता सुनिश्चित करने के लिये और अपने बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर घर के मन्दिर में ही भगवान शंकर के दर्शन करें और उन्हें दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें। साथ ही अपनी परेशानी भगवान से कहें, लेकिन ध्यान रहे ये सारी कार्यवाही आपको दक्षिण-पूर्व दिशा में मुंह करके आज सुबह 05:22 से 08:51 के बीच करनी है। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा।.

वृष राशि
अगर आप जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति करना चाहते हैं तो शिवजी की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आज के दिन अपने घर में या अपने मन्दिर में उत्तर दिशा की तरफ भगवान शिव की तस्वीर या कोई पोस्टर लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि भगवान शिव की तस्वीर को अपने बेडरूम में बिल्कुल न लगाएं। बेडरूम के अलावा आप अन्य किसी भी जगह पर भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल