1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 03:08 pm IST

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। मास शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना की जाती है। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ...

Mass shivratri on 12 june 2018
Mass shivratri on 12 june 2018

धनु राशि
अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच अब पहले जैसा तालमेल नहीं रहा या परिवार के लोग एक-दूसरे से ठीक ढंग से बात नहीं करते हैं तो आज के दिन शाम के समय शिवालय, यानी भगवान शिव के मन्दिर जायें और जितने आपके परिवार में सदस्य हैं, उतने घी के दीयों में बाती लगाकर मन्दिर ले जायें। वहां जाकर अपने परिवार के हर एक सदस्य का नाम लेते हुए एक-एक दिया करके भगवान के सामने जलाते जायें। जब सारे दिये जला दें तो भगवान से अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाये रखने की प्रार्थना करें। आज के दिन शाम के समय ये उपाय करने से आपके परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा और सब लोग आपस में अच्छे से बात करने लगेंगे।      

मकर राशि
अगर आपको कोर्ट-कचहरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति से बाहर निकलने के लिये आज मास शिवरात्रि के दिन आटे को गिला करके उसकी 21 गोलियां बनाएं। अब किसी पानी के स्त्रोत के पास जाकर जहां मछलियां आदि हों, आटे की गोलियां डाल दें। आज के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से कोर्ट-कचहरी से संबंधित आपकी सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल