1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

12 जून का दिन बहुत ही खास, हर मुराद पूरी करने के लिए राशिनुसार ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 03:08 pm IST

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। मास शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना की जाती है। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ...

Mass shivratri on 12 june 2018
Mass shivratri on 12 june 2018

कुंभ राशि
अगर आपका जीवन तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ता-बढ़ता बीच में कहीं अटक गया है और आपके जीवन की गाडी फिलहाल हिचकौले खा रही है तो फिर से अपनी गाडी को रास्ते पर लाने के लिये और उसकी गति को बनाये रखने के लिये आज के दिन किसी गाय के बछड़े को, या बैल को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन की गाडी फिर से सही रास्ते पर आ जायेगी और आपकी गति बनी रहेगी।

मीन राशि
अगर आप अपने नये बिजनेस की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं या अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ करने के लिये भगवान शिव के आगे देसी घी का दीपक जलाएं और वहीं भगवान की तस्वीर के आगे बैठकर ही शिव चालीसा का पाठ करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके नये बिजनेस की सफलता सुनिश्चित होगी और आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल