1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 मई 2021: मिथुन राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

राशिफल 22 मई 2021: मिथुन राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2021 11:42 pm IST,  Updated : May 22, 2021 12:01 am IST

कल 22 मई शनिवार का दिन है, राशि के अनुसार कल आपका दिन कैसा बीतेगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं ये हम आपको बताने वाले हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा होगा आपका दिन।

राशिफल 22 मई 2021- India TV Hindi
राशिफल 22 मई 2021 Image Source : INDIA TV

कल 22 मई शनिवार का दिन है, राशि के अनुसार कल आपका दिन कैसा बीतेगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं ये हम आपको बताने वाले हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा होगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा बीतेगा।  स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है, आपकी गुड एक्टिविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे । स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अगर आज लकड़ी का फर्नीचर खरीदने की सोच रहे है तो खरीद लीजिये । किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। 

वृष राशि

आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते है | आज वाहन संभाल कर चलाएं। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | अगर आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा।

मिथुन राशि

राशिफल 22 मई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 मई 2021

आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। उनके साथ आपके संबंधों में भी मधुरता आयेगी। इस समय परिवार के साथ समय बितायेंगे तो मानसिक तनाव दूर होगा। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

कर्क राशि 

आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। साथ वाले लोगों या दोस्तों से कोई गिफ्ट मिल सकता है। समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे।  दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

राशिफल 22 मई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 मई 2021

आज जिस काम को आप शुरू करेंगे उसे पूरा करके ही राहत की सांस लेगें  इस वजह से हो सकता है ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े। किसी काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें । निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे । बिजनेसमैन को फायदा होगा। आज आपको ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें। आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है ।

कन्या राशि

आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छ होगा। आज ऑफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो सकारात्मक तरीके से पूरे होगें। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा किसी सहकर्मी की मदद से काम जल्द ही खत्म हो जायेगा । लेकिन ध्यान रहे आज किसी के बहकावे में न आये और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह के शुभ समाचार आज कोई रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा ।

तुला राशि

राशिफल 22 मई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 मई 2021

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है । बिजनेस में आज आपको एक नया मोड़ मिलेगा । जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा । आज का दिन अनुकूल है । कम्पटेटिव एग्जाम के रिजल्ट में आज आपको सफलता मिलेगी । काम अधिक होने से आज थोडी थकान महसूस हो सकती है । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा । बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है । लवमेट के साथ समय बिताने का प्लान बनाएंगे । 

वृश्चिक राशि 

आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगें तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा । परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है । बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें । इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। मनोरंजन करते समय कोई काम अधूरा रह सकता है। विवाहित आज जीवनसाथी के साथ अच्छा डिनर एन्जॉय करेंगें इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। 

धनु राशि

राशिफल 22 मई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 मई 2021

आज आपका ध्यान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा । परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे, इससे पारिवारिक क्लेष कम होगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरे हो जाएंगे । पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें तो आपको फायदा होगा । बिजनेसमैन को नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा । आज आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर सम्भव तरीका अपनाएंगे।

मकर राशि

आज आप प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। पुराना किया हुआ कोई काम आज आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगा। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे। लगभग हर कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे।

कुम्भ राशि

 नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम मिलेगा। आज आप शादी के बंधन मे बंधने का फैसला कर सकते है जिससे आपकी माता पिता काफी प्रसन्न होंगे | ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करोगे | आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्किटेक्ट और इन्जीयरिंग वालों के लिए सफलता भरा दिन है | माता - पिता का आर्शीवाद से सारे काम पूरे होंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपका खुशियों भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताये अच्छा लगेगा | सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। अपनी वाणी से आप सभी काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार को आज नौकरी के ऑफर आ सकते है । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल