1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मई 2021: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर्षो-उल्लास भरा रहेगा, जानिए अन्य का हाल

राशिफल 16 मई 2021: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर्षो-उल्लास भरा रहेगा, जानिए अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2021 05:05 pm IST,  Updated : May 15, 2021 05:05 pm IST

आज दिनांक 16 मई, 2021 और दिन रविवार है। आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। वहीं, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर्षो-उल्लास भरा रहेगा। जानें आचार्य इंदुप्रकाश से अन्य राशियों का हाल।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज दिनांक 16 मई, 2021 और दिन रविवार है। आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। वहीं, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर्षो-उल्लास भरा रहेगा। जानें आचार्य इंदुप्रकाश से अन्य राशियों का हाल।

Chanakya Niti: इंसान की बुद्धि भ्रष्ट कर देते हैं लालच और अहंकार जैसे अवगुण, त्याग देने में है भलाई

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज सकारात्मक सोच का सहारा लें और लोगों के बेझिझक बात करें। जो आपको अकेलेपन से दूर रखने में मदद करेगा। जलदबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने के बजाय उनसे विनम्रता से समझाएं। व्यापार में धीमी प्रगति आपको हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। सेहत आज ठीक-ठाक बनी रहेगी। 

वृष राशि 

वृष राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष उत्तम रहने वाला है। आज कोई खास या अच्छी खबर सुना सकता है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें आज रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बाहर की चीजों को खाने से बचें। पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको जरूर फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा। आज अपनों के साथ आपको सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा वरना किसी बात से रिश्तों में बेवजह खटास आ सकती है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन निजी काम से यात्रा आपके लिए थकान और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से बढ़त दिलाएगी। बिजनेसमैन किसी डील के लिए जा रहे हैं तो आज आपको फायदा मिलना तय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों की आज साहस और तेज सोचने की क्षमता आपको सभी से अलग महसूस कराएगी। जो आपके लक्ष्य प्राप्ति में मदद भी करेगी। कार्यक्षेत्र में आज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपनी योग्यताओं का उपयोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। फायदा जरूर होगा। आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। इससे कई सारे काम समय से पूरे हो जाएंगे। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। जीवन के लगभग हर पहलू को पूरी गंभीरता से लें। लवमेट आज ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता सकते हैं। 

'ब्लैक फंगस' के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताए लक्षण और बचाव के 8 उपाय

सिंह राशि

singh rashi
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें। सब आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। आज आपकी रूचि नई चीजों के बारे में कलेक्शन कलेक्ट करने में अधिक रहेगी। आज आप जीवनसाथी को डॉयमंड रिंग गिफ्ट करें सकते हैं। आपको अचानक कहीं से धनलाभ भी होगा। ऑफिस में कुछ नया भी हो सकता है। आज आपका केबिन किसी और जगह शिफ्ट किया जा सकता है। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशानी में कैद कर सकता है, इसलिए आज आपनी तर्कशक्ति को मजबूत बनाए रखें। अगर आप किसी नई जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर खरीदें। इस राशि के बच्चे आज देर रात तक बाहर घूमने से बचें वरना माता-पिता के कड़क व्यवहार से दो-चार होना पड़ा सकता है। विरोधी पक्ष से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी को अच्छा सा तोहफा गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है।  

तुला राशि

tula rashi
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जाएं फायदा जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए आज नियमित वयाम करना न भूलें।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरूरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जाएगा। इस राशि के डॉक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आएगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नई उंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिए सुबह वॉक पर जाएं।  

धनु राशि

dhanu rashi
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हर्षो-उल्लास भरा रहने वाला है। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी अच्छी संप्रेषण कला की वजह से है। आप और अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखें। इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जाएंगी। इस राशि के छात्रों को आज कोई बड़ा प्रॉजेक्ट मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। महिलाओं को आज शाम तक कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। 

मकर राशि

मकर राशि वालों का आज किसी बात को लेकर तनाव बढ़ा सकता है। काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आएंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से अच्छी-खासी डांट सुननी पड़ सकती है। हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फिजूल की बातों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप किसी से आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। घर में सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।  

कुंभ राशि

kumbh rashi
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी चहिए। अगर किसी फ्रेंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें।  

छाती में जमे कफ को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्यक्षेत्र में आएगा जिसको चुनने में थोड़ा भी देर न करें ।अत्यधिक विलंब करने से आप इस धनलाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रूझानों को समझने में आपकी मदद करें। आज कुछ छिपे हुए विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जाएगी। लेकिन, पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल