1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

3 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 06:55 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है । सप्तमी तिथि आज देर रात 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल।

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है । सप्तमी तिथि आज देर रात 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगी | आज सूर्य षष्ठी व्रत, यानी छठ पूजा का पारण है । दरअसल आज सूर्य षष्ठी व्रत के आखिरी दिन सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करने का विधान है । आज सूर्योदय सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर हो चुका है, लिहजा कई लोगों ने व्रत का पारण भी कर ही लिया होगा । इसके अलावा आपको बता दूं कि आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और आज रवि सप्तमी या भानु सप्तमी मनायी जाएगी | सप्तमी तिथि को बड़ा ही शुभ माना जाता है, विशेषकर तब, जब सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही हो। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल।

मेष राशि - आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे । कई दिनों से पेंडिंग काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे । जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे । आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है । ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, हालांकि इससे आपको फायदा भी होगा । आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । 

वृष राशि - आज का दिन आपके फेवर में रहेगा । आपको उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी ।इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे । ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है । पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी । इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा । कुछ नए दोस्त भी बनेंगे । कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा ही देगा । घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल