1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 01 दिसंबर 2021: मिथुन राशि वाले छात्रों को मिलेगी खुशखबरी, जानें अन्य का हाल

राशिफल 01 दिसंबर 2021: मिथुन राशि वाले छात्रों को मिलेगी खुशखबरी, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 07:56 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 01 दिसंबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 01 दिसंबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 45 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे, साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लायेगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आज आप प्रभावित होंगे। आज आपके क्रिएटिविटी को देखकर लोग आपसे सीखना चाहेंगे। रिश्तेदार आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। लवमेट्स के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होनी तय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के जो लोग लेखन का कार्य करते हैं आज उनकी तारीफ होगी।

मिथुन राशि

 

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि    

आज आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटायेंगे। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से सारे काम समय से पूरे हो जायेगा। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी। आज पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए। 

कर्क राशि

आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए, इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि

 

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नये मौके मिलेंगे। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दुकानदारों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये है।

कन्या राशि

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने के लिए कहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। ऑफिस में सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। 

तुला राशि

 

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आयेगा। बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। राजनीती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।  हार्डवेयर का काम कर रहे लोगों को मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। किसी मित्र की सहायता से कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट्स घर पर अपनी शादी की बात करें, तो बात बन जाएगी।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TV धनु राशि  

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे, इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

मकर राशि

आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ेगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि  

आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में आज आप सोचेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। आय के नये सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

 

मीन राशि 

आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।  

दिसंबर माह के पहले दिन ही बुध का नक्षत्र परिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास​

Vastu Tips: घर में जरूर लगाएं मनी प्लांट, हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 

 

    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल