1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 नवंबर: मेष राशि के जातकों को घरेलू परेशानियों का मिलेगा समाधान, वहीं इनका स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

राशिफल 26 नवंबर: मेष राशि के जातकों को घरेलू परेशानियों का मिलेगा समाधान, वहीं इनका स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2021 07:21 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 07:21 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कन्या राशि वालों को जीवनसाथी से सुनने को मिलेगी खुशखबरी।
  • धनु राशि के जातकों का खुशनुमा रहेगा दिन।
  • कुंभ राशि वालों को व्यापार में हो सकता है अच्छा मुनाफा।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। उसके बाद इन्द्र योग शुरू हो जायेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 37 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 5 बजकर 12 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

Chankya Niti: दुनिया में इन 4 चीजों से बढ़कर कुछ भी नहीं, सबसे ऊपर है इनका स्थान

मेष राशि

आज अपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों का समाधान निकलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन के मन में कोई बड़ी योजना चल रही है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। छात्र अपने करीयर के लिए सोच समझ कर फैसला लें, बेहतर होगा पिता की सलाह लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंप्यूटर के क्षेत्र से जुडे़ लोगों को फायदा होगा। सेहत के लिहाजा से दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

वृष राशि

आज आपको तकदीर बदलने के मौके मिलेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से डील फिक्स हो सकती है। समय-समय पर मेलबॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरूरी मैसेज आ सकता हैं। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे। माता से अपने दिल की बात शेयर करने से मन को शांति मिलेगी। लवमेट्स से सरप्राइज मिलेगा। 

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिए हाथ बढ़ाएगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी में अच्छे सुधार लाएंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो छात्र मास कम्युनिकेशन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि

आज बेहतर होगा की आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़ेपन को दूर करने की कोशिश करें। उन लोगों से दूर रहने की जरूरत है जो ओवर रिएक्ट करते हैं। इस राशि के विवाहितों को परिवार की स्थिति के बारे में सोचना पड़ेगा जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करेंगे तो फायदा मिलेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज कामकाज में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से ऑफिस में आपकी अलग पहचान बनेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें कोई ज्ञान की बात सुनने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं वह अपने किसी पुराने केस पर स्टडी करेंगे। विरोधी पक्ष आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेगा। समझदारी से काम लेने पर सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। लवमेट आपने साथी की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि

आज आपको जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा जो विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा नजर आएगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। बाहर का तला-भुना खाने को अवॉइड करें। वाहन लेने के योग बन रहे हैं

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आपका ध्यान पुराने कार्यों को पूरा करने में अधिक लगा रहेगा। व्यापार बढ़ाने को लेकर कोई शानदार योजना बनाएंगे जिसमें भाई का सहयोग प्राप्त होगा। महिलाएं घर के लिए कुछ खरिदारी करेंगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे, साथ ही अच्छी जगह रिश्ता तय हो सकता है। शाम को परिवारवालों के साथ समय बीतेगा, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। माता आपके लिए आपके मनपसंद भोजन बनाएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। महिलाएं आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के नवविवाहितअपने साथी को कोई उपहार देंगे। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा, गुरु का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। घर-परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। बच्चों का खेलते हुए खास ख्याल रखें।

धनु राशि

आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, समय की बचत होगी। अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो समाप्त हो जाएगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें और बेहतर होंगे।

मकर राशि

आज ऑफिस के कार्यों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, माता-पिता से कोई उपयोगी सलाह से आपको सफलता मिलेगी।

इस राशि के छात्र एकाग्र मन से पढ़ाई करें तो पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका सम्मान बढेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

aquarius
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज आपका मन कुछ नया करने का करेगा। सौंदर्य प्रसाधन का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपको आय के नए रास्ते मिलेंगे। छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने का मन बनाएंगे। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्ते में सुधार आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्र आपने करीयर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे। महिलाएं किट्टी पार्टी में जाएंगी। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तें में और मिठास आएगा। घर में किसी रिश्तेदार का अगमान होगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लवमेट्स लंच का प्लान बनाएंगे। आज आप अनचाहे ख़यालों को दिमाग में न आने दें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Surya Grahan 2021: इन राशियों के लिए अशुभ है साल का अंतिम सूर्यग्रहण, प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Surya Grahan 2021: 04 दिसंबर को लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए समय और सूतक काल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल