1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. रविवार का राशिफल: कुछ इस तरह बीतने वाला है साल 2017 का आखिरी दिन

रविवार का राशिफल: कुछ इस तरह बीतने वाला है साल 2017 का आखिरी दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 07:21 pm IST

दिसंबर 2017 का आखिरी सप्ताह मेष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वालों के शुभ रहेगा। इन सात दिनों में लक्ष्मी और राजयोग बनने के कारण इन 6 राशियों को प्रमोशन और अचानक धन लाभ हो सकता है।

तुला राश‌ि
तुला राश‌ि

तुला राश‌ि: अचानक आईं समस्याएं आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे। यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें। आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी अथवा वेतनवृध्दि भी मिल सकती है। यदि आज नहीं तो ये आने वाले समय में कभी भी हो सकता है। आज मिलने वाले अवसर को हाथ से ना जाने दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल