1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. रविवार का राशिफल: कुछ इस तरह बीतने वाला है साल 2017 का आखिरी दिन

रविवार का राशिफल: कुछ इस तरह बीतने वाला है साल 2017 का आखिरी दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 07:21 pm IST

दिसंबर 2017 का आखिरी सप्ताह मेष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वालों के शुभ रहेगा। इन सात दिनों में लक्ष्मी और राजयोग बनने के कारण इन 6 राशियों को प्रमोशन और अचानक धन लाभ हो सकता है।

धनु राश‌ि
धनु राश‌ि

धनु राश‌ि: आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है। ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। 

मकर राश‌ि: अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आपकी जिन्दगी में रोमांस आने के लक्षण हैं, इसलिए इस समय को व्यर्थ ना गवाएं। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल