1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 02:21 pm IST

16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु खरमास भी आरंभ हो जायेगा | जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

 sun transit in sagittarius
 sun transit in sagittarius

मिथुन राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के सातवें स्थान पर गोचर करेंगे | आपकी जन्मपत्रिका में सातवां स्थान जीवनसाथी का होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल ठीक बना रहेगा और आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आजीवका चलाने के लिये घर से बाहर जाना पड़ सकता है | राजनीति में ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है | अतः 14 जनवरी तक सूर्यदेव के इस गोचर का शुभ फल बनाये रखने के लिए, स्वयं भोजन करने से पहले किसी दूसरे व्यक्ति को भोजन जरूरखिलाएं। अतः सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए, 14 जनवरी तक नमक कम खाये या बिना सींग वाली गाय की सेवा करें |

कर्क राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के छठें स्थान पर गोचर करेंगे | आपकी जन्मपत्रिका में छठा स्थान मित्र का होता है | इस स्थान पर सूर्य के गोचर से मित्रों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त से आपकी कहासुनी भी हो सकती है। आपको इस दौरान अपने शत्रु पक्ष से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपका व्यापार ठीक चलेगा | रूका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है | सूर्य के इस गोचर से आपको रात को नींद ना आने की समस्या हो सकती है। अतः सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए, रात्रि का भोजन करने के बाद चूल्हे की आग को दूध से बुझायें व बन्दर को गुड या सूर्य की वस्तुये दें |

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल