1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 02:21 pm IST

16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु खरमास भी आरंभ हो जायेगा | जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

 

 sun transit in sagittarius
 sun transit in sagittarius

तुला राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के तीसरे घर में गोचर करेंगे | जन्मपत्रिका में तीसरा घर भाई-बहन और आपकी अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान आप वाकपटुता में निपुड होंगे | सूर्य का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएगी | इस दौरान सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फलसुनिश्चित करने के लिए, प्रतिदिन सूर्यदेव के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है - ऊँ घृणिः सूर्याय नमः | साथ ही चाल चलन ठीक रखे और कभी भी किसी का बुरा ना सोंचे |

वृश्चिक राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के दूसरे घर में गोचर करेंगे | जन्मपत्रिका में दूसरा घर धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी तक आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। वाहन सुख भी मिलेगा | इस दौरान माता- पिता, मामा, बहन, संतान व ससुराल पक्ष की साहयता करते रहेंगे | अगर आप चित्रकारहै, पेंटर है या कला संबंधी कार्य करते है, तो आपको सफलता के साथ प्रसिद्दी भी मिलेगी। आप फैशन के शौकीन होगे | आपकी प्रबर्ती थोड़ी लालची भी हो सकती है | अतः सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए, किसी धार्मिक स्थल या मंदिर में नारियल या बादाम का दान करें |

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल