Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 13, 2019 02:21 pm IST, Updated : Dec 13, 2019 02:21 pm IST

16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु खरमास भी आरंभ हो जायेगा | जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

 sun transit in sagittarius
 sun transit in sagittarius

सिंह राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे| जन्मपत्रिका में पांचवा स्थान विद्या, गुरु, विवेक, संतान और जीवन में रोमांस से संबंध
रखता है। सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको 14 जनवरी तक अपने गुरु से बनाकर रखनी चाहिए। आपकी कही कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है, इसलिए कोई भी बात संभलकर करें और अपना विवेक बनाये रखें। साथ ही इस दौरान आप रोमांस के मामले में कुछ पिछड़ सकते हैं। आपको संतान सुख पाने के लिये कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। अतः सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए, चिड़ियों को दाना डालें या लाल मुंह वाले बन्दर की सेवा करें |

कन्या  राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर गोचर करेंगे | जन्मपत्रिका में चौथा स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। लिहाज़ा सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपके हर कदम में आपका साथ देंगी। साथ ही आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलने की भी पूरी उम्मीद है। सूर्य के इस गोचर से परिवार में खुशहाली आएगी | माता-पिता के सेवा का अवसर प्राप्त होगा | आप धन अर्जित करने में सफल होंगे | आप नयी-नयी चीजो पर शोध करेंगे | राजकीय यात्राओं से लाभ होगा | साथ ही समुद्री यात्रा से भी सफल होगी | अतः सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए, अपने पैतृक घर में यज्ञ और भोज करायें | लोहा व लकड़ी का कार्य बिलकुल ही न करें |

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement