Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 13, 2019 02:21 pm IST, Updated : Dec 13, 2019 02:21 pm IST

16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु खरमास भी आरंभ हो जायेगा | जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Sun transit sagittarius- India TV Hindi
Sun transit sagittarius

16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु खरमास भी आरंभ हो जायेगा | एक बार और याद दिला दूं कि 16 दिसंबर की दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी की देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक यही रहेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे | दरअसल जब सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं और जब तक वहां पर स्थित रहते हैं, उस समय अवधि को खरमास का नाम दिया गया है | इस हिसाब से साल में दो बार खरमास आता है | 

खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार आदि वर्जित होते हैं, जबकि इस दौरान सूर्य देव की उपासना करना बड़ा ही फलदायी माना गया है | इसके अलावा सूर्यदेव जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो अन्य राशि वाले लोगों पर भी उसका प्रभाव पड़ता है | चूंकि सूर्यदेव धनु राशि में अगले महीने की 14 तारीख की देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक रहेंगे | अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें इन सभी चीजों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

मेष राशि 

सूर्यदेव सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के नौंवें स्थान पर गोचर करेंगे | जन्म जन्मपत्रिका में नवा स्थान भाग्य का स्थान है | इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी | आप अच्छे विचारों वाले व दृढ़ निच्चयी होंगे | पोते और पोती का सुख मिलेगा | भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे | परिवारिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है | पुत्र व वाहन सुख मिलेगा | आप जितना मेहनत करेंगे उसका शुभ फल अवश्य मिलेगा | धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | इस दौरान सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए, घर में पीतल के पुराने बर्तन हैं और आप उन्हें बेचने की सोच रहे हैं, तो अगली संक्रान्ति तक यह विचार त्याग दें | इस दौरान किसी से मुफ्त में चांदी या चावल न लें।

जानें कब है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, साथ ही जानिए सूतक काल का समय

वृष राशि 
सूर्यदेव आपके जन्मपत्रिका के आठवें स्थान पर गोचर करेंगे| जन्मपत्रिका में आठवां स्थान आयु से सम्बन्ध रखता है | इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा | इस दौरान आप आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे | आप थोडा क्रोधी स्वभाव के हो सकते है | अगर आपके घर का दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर है, तो आपका बड़ा भाई परेशान हो सकता है | आप दूसरी स्त्री की तरफ आकर्षित हो सकते है | अतः सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए, 14 जनवरी तक काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें या किसी भी काम के लिये घर से बाहर जाते समय कुछ न कुछ मीठा खाने के बाद पानी पीकर ही जाना चाहिए | काम आसानी से सिद्ध होंगे | 

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement