1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

16 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 02:21 pm IST

16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु खरमास भी आरंभ हो जायेगा | जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

 sun transit in sagittarius
 sun transit in sagittarius

कुंभ राशि 
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी तक आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। साथ ही आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी। अतः सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए, रात को 5 मूली या बादाम सिराहने रखकर सोये और अगले दिन किसी धर्म स्थल या मंदिर में दान करें |

मीन राशि 
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में यह स्थान आपके करियर और पिता की उन्नति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आप काफी आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस दौरान आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी | सूर्य का यह गोचर मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला व आर्थिक लाभ पहुचाने वाला होगा | आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है | अतः इस दौरान सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए, सिर ढक्कर रखें | साथ ही काले और नीले रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल