1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:42 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे । इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है । काम में सफलता मिलेगी । जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे । बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा । आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा । इससे आपको भी फायदा होगा । ऑफिस में पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है । आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी । गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे । 

कर्क राशि -  आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है । आपको मॉर्निंग वॉक करते रहना चाहिए । आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है । परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी । आप अपने काम के लिये किसी से मदद ले सकते हैं। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी तरह का तनाव भी महसूस हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए । फैशन डिजाइयिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल