1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:42 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा । इस राशि के बुक सैलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा । साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी । इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा । पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं । आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं । जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है । बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी । माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी । 

कन्या राशि - आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे । काम में स्थिरता बनी रहेगी । इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे । किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा । आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी । प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है । आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा । आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी । आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी । कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल