1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:42 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए । आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है । परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है । आपको उनसे बचना चाहिए । घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे । वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा । इससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी । सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी । 

वृश्चिक राशि - आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं । पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे । राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं । घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा । आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा । जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे । आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे । आप आज कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त हो सकते हैं । जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको तरक्की मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल