1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:42 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा । रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे । अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी । आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा । परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे । ऑफिस में आपके  काम की तारीफ़ होगी । विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है । वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी । 

मीन राशि - आज आपका मन उत्साहित रहेगा । नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं । घर में खुशी का माहौल रहेगा । संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी । ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे । जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । उनके साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे । व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे । आज किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मंदिर में मिश्री दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल