1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:42 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे । इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है । दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा । जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे । किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे । कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे । साथ ही किसी काम के लिए आज जीवनसाथी को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे । करियर में नए आयाम स्थापित होंगे । हनुमान जी को प्रणाम करें, जीवन के सभी क्षेत्र में आप सफल होंगे । 

मकर राशि - आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है । आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी । किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा । कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे । इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।  अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे । इससे आपको अच्छा महसूस होगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल