1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

14 मई राशिफल: कर्क तथा सिंह राशि वाले को अचानक मिल सकता है लाभ, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:42 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हर्षण योग आज रात 02 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, जबकि उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आज सुबह 08 बजकर 53 मिनट से कल सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। अतः आज के दिन रवि योग, हर्षण योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के दौरान किन उपायों को करके आप जीवन में लाभ सुनिश्चित कर सकते हैं, आज हम इसकी चर्चा करेंगे।  

मेष राशि - आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है । उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं । पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा । आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा । साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है । किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी । आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी । हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

वृष राशि - आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा । माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे । उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे । कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा । मन में प्रसन्नता बनी रहेगी । बच्चे खुश नजर आयेंगे । वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे । कुछ लोग आज आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे । बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे । सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । मंदिर में शहद की शीशी दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल