1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 जून 2018: जून माह का पहला शुक्रवार, इन राशियों के लिए होगा हानिकारक

राशिफल 1 जून 2018: जून माह का पहला शुक्रवार, इन राशियों के लिए होगा हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2018 02:37 pm IST,  Updated : May 31, 2018 02:37 pm IST

शुक्रवार के साथ जून माह की शुरुआत हो रही है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

 horoscope 1 june 2018 friday - India TV Hindi
 horoscope 1 june 2018 friday

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि का सम्बन्ध सौभाग्य से और शुक्र का संबंध भोग-विलास, ऐश्वर्य आदि से है। इसके अलावा आज के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। शुक्रवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग बन रहा है। जो कि मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग है। ये योग रात 01:45 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा।

शुक्रवार के साथ जून माह की शुरुआत हो रही है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुके हुए काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर के बड़े लोगों से आज आपको स्नेह मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लाने वाला होगा। आज आपके शिक्षक आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आज आपके कामों का बोझ भी हल्का रहेगा। अगर आप हाउस वाईफ हैं तो आपको पति और बच्चों से घर के कामों में सहयोग मिलेगा। शाम के समय कोई खुशखबरी मिलने से परिवार का माहौल पहले से ज्यादा खुशनुमा हो जाएगा। अगर आप समाज से जुड़ा कोई कार्य करना चाहते हैं या फिर कोई NGO खोलना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी चर्चित समाजसेवी से सहयोग मिल सकता है। आज के दिन गणेश भगवान को मूंग की दाल के लड्डू का भोग चढाएं। दिन और अच्छा जाएगा।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप अपनी समझदारी से लोगो के बीच खुद को अच्छा साबित कर पाएंगे। इससे आपका सौर्य भी बढेंगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने कार्यक्षेत्र में आसानी होगी। टीचरों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप म्यूजिक के फिल्ड में कुछ नया शुरु करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी बड़े म्यूजिशियन से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके पड़ोसीयों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम में पड़ोसी आपके साथ खड़े रहेगें। आज आप अपने छोटे भाई- बहनों को लेकर कहीं घुमने भी जा सकते है। आज उनका प्रेम भी आपको मिलेगा। आज भविष्य में सेविंग के लिये प्लान बना सकते हैं । जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज के दिन गौ माता की सेवा करने से आपके लिये फायदेमंद होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल