1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 जून 2018: जून माह का पहला शुक्रवार, इन राशियों के लिए होगा हानिकारक

राशिफल 1 जून 2018: जून माह का पहला शुक्रवार, इन राशियों के लिए होगा हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2018 02:37 pm IST,  Updated : May 31, 2018 02:37 pm IST

शुक्रवार के साथ जून माह की शुरुआत हो रही है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

 horoscope 1 june 2018 friday
 horoscope 1 june 2018 friday

सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप रिलेक्स फील करेगें। और आपका वर्क लोड भी कम होगा। आज आपको किसी सरकारी आधिकारी का सहयोग मिल सकता है। किसी सरकारी विभाग में कोई काम निकलवाने के लिये बात बन सकती है। आज का दिन रचनात्मक लोगो के लिए काफी अच्छा है। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज आपको वाणी पर थोड़ा संयम भी रखना चाहिए। हो सकता है कुछ लोगो को पसंद ना आए। आज आप अपने दोस्तो के साथ किसी धार्मिक जगह पर घुमने जा सकते हैं। इससे आपके मन को शांती भी मिलेगी है। आज अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। बदलते मौसम के साथ सावधानियां भी बरतें। आज का दिन बडे सौदे करने के लिए भी अच्छा है। इससे आप को धन लाभ होगा। आज के दिन गरीबों में कपड़े का दान करना आप के लिए लाभकारी होगा।

कन्या राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने पुराने अनुभवों को अपने कार्य क्षेत्र में इस्तेमाल करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको कौई नया काम या प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। जिसको आप आसानी से पुरा कर लेंगे। आज आपको बिजनेस ट्रिप पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। आज के दिन अगर आप किसी सहयोगी के साथ मिलकर कुछ नया करना चाहें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज महिलाओं को उनके हस्बैंड से कोई सप्राइज भी मिल सकता है। इससे रिश्ते और भी मजबूत होगें। आज के दिन कोई बड़ा वादा करने से बचें। इससे आपकी छवी पर भी असर पड़ सकता है। स्टुडेंट को आज के दिन काफी मेहनत करने की जरुरत है। तभी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज के दिन गणेश भगवान को लड्डू चढाने से लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल