1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 28 मई से 3 जून: इन 7 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ, खुल सकते है किस्मत के ताले

साप्ताहिक राशिफल 28 मई से 3 जून: इन 7 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ, खुल सकते है किस्मत के ताले

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 11:09 am IST,  Updated : May 28, 2018 11:09 am IST

Weekly Horoscope: इस सप्ताह कई ग्रह राशिपरिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही पूर्वाध में चंद्रमा होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

weekly rashifal 28 may to 3 june horoscope- India TV Hindi
weekly rashifal 28 may to 3 june horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह कई ग्रह राशिपरिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही पूर्वाध में चंद्रमा होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी मंगल वर्तमान में कर्मभाव में उच्च होकर गोचर कर रहे हैं। यह समय तो आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। सप्ताह का शुरुआत आपके लिये रोमांटिक कही जा सकती है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में रोमांस बरकरार रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

शुरुआत में ही बुध आपकी राशि से धन भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं जो कि आपके लिये धन लाभ के संकेत भी कर रहे हैं। हालांकि सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा का अष्टम भाव में होना आपको सेहत के प्रति सजग रहने के संकेत कर रहा है। इस हफ्ते यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में रहेगा। फाइनेंशियली देखा जाये तो धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। कोई बड़ी खरीददारी करने का मन भी बना सकते हैं हालांकि भाग्य स्थान में शनि चंद्रमा की युति से विषयोग भी बन रहा है जिससे हो सकता है आपको भाग्य का अपेक्षित साथ न भी मिले। हमारी सलाह है कि अभी थोड़ा इंतजार करें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रियाओं में हिस्सा लें राहत मिलेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में कर्मभाव में चंद्रमा कार्योन्नति के संकेत कर रहे हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय लाभकारी रह सकता है।

वृष राशि
वर्तमान में बुध का परिवर्तन आपकी ही राशि में हुआ जहां सूर्य पहले से गोचररत हैं। आपकी राशि में बुधादित्य योग होने से यह समय आपके लिये लाभकारी रहने के आसार बन रहे हैं। इस हफ्ते आपके बातचीत करने के ढ़ंग में काफी सुधार होने के आसार हैं।

सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में हैं जो कि पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा का माहौल रहने का ईशारा दे रहे हैं। सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ यदि गत दिनों से किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं तो इस समय गिले शिकवे दूर होकर नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। इन तीन दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में आ जायेंगें वीकेंड पर आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस पूरे सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र धन भाव में रहेंगें जिससे फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर रहने की उम्मीद भी कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल