1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 मार्च 2018: बन रहा है पद्म योग, इन 7 राशियों के खुल जाएगा भाग्य

राशिफल 13 मार्च 2018: बन रहा है पद्म योग, इन 7 राशियों के खुल जाएगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 08:00 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी है और चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराषाढ़ नक्षत्र के कारण पद्म योग बन रहा है। जो कि 7 राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

 horoscope 13 march tuesday 2018- India TV Hindi
horoscope 13 march tuesday 2018

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी है और चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मंगलवार होने के साथ-साथ उत्तराषाढ़ नक्षत्र के कारण पद्म योग बन रहा है। जिसके कारण 7 राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को धन लाभ, प्रापर्टी में लाभ, नौकरी, बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए मंगलवार का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। ये सकारात्मकता आपके काम में भी साफ़-साफ दिखाई देगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी, मेहनत करते रहें। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। छोटी कन्याओं को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। बिजनेस को लेकर मन में नई योजनाएं आएंगी। छात्र करियर चुनाव से पहले अच्छे से सोच-विचार लें, अपने किसी सीनियर से सलाह भी ले सकते हैं। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ मिलकर फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुरानी प्रॉपर्टी से आपको धन लाभ होगा । मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें, मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल