1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 फरवरी 2018: कालदंड योग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

राशिफल 17 फरवरी 2018: कालदंड योग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2018 06:54 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 06:54 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। जिसके कारण कालदंड नामक का योग लग रहा है। इसके साथ ही कुंभ राशि में एक साथ 4 ग्रह आ गए है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 horoscope 17 february saturday 2018 rashifal
horoscope 17 february saturday 2018 rashifal

कुंभ राशि
आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप आपकी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे तो कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे और कुछ सहकर्मी आपके विपक्ष में रहेगें। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम- टेबल मेंचेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। काली तिल को किसी धार्मिक स्थान पर दान करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

मीन राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी अच्छी पोस्ट पर हो सकता है। जिससे आपको राहत महसूस हो सकता है। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। जरुरतमंदों को हरी मूंग की दाल दान करने से परेशानियां दूर हो जायेंगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल