1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 अप्रैल 2018: अक्षय तृतीया के साथ विशेष योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

राशिफल 18 अप्रैल 2018: अक्षय तृतीया के साथ विशेष योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 07:37 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:37 से आज पूरे दिन और अगली सुबह 05:36 तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप हर काम कर सकते है। सहीं काम में आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 18 april 2018
horoscope 18 april 2018

मिथुन राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज किसी भी काम को आप उत्साह के साथ पूरा कर लेंगे । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका अधिकांश समय  खरीदारी में जाएगा। किसी गलतफहमी से दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप फालतू की बातें करने से बचें। पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी । मां दुर्गा को दो लौंग के जोड़े अर्पित करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। अगर नयी जमीन खरीदनें की सोच रहें है तो आज का दिन शुभ है, बड़ों की सलाह जरूर लें। आज जीवनसाथी से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी। कलाकारों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अपनी रचनाओं के लिए आपको सम्मान मिल सकता है। पिछले दिनों में दोस्तों से हुई अनबन को ठीक करने के लिए आज का दिन उत्तम है। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाएं,  सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल