1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:59 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में सूर्योदय हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस नक्षत्र के कारण मृत्यु योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन लोगों के लिए होगा हानिकारक...

horoscope 20 February 2018- India TV Hindi
horoscope 20 February 2018

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र हैं, जिनमें से भरणी को द्वितीय नक्षत्र माना जाता है। इसका अर्थ है- भरण-पोषण करना। भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है।

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में सूर्योदय हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस नक्षत्र के कारण मृत्यु योग बन रहा है। जिसके कारण वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक अच्छे खासे परेशान रहेगे। वहीं अन्य राशियों की लाइफ में भी थोड़ा फर्क पड़ेगा। जिसके कारण धनहानि, नौकरी और बिजनेस में भी हानि हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज परिवार के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। आपके परफॉरमेंस से बॉस प्रभावित होंगे। इस राशि के साहित्य से जुड़ें लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा पर जाएंगे। यह सफ़र यादगार होने के साथ मज़ेदार भी रहेगा।

वृष राशि
आज खुद की इच्छाएं पूरी करने की कोशिशें कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। जमीन-जायदाद का बंटवारा आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें । लवमेट अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना लेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल