1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:59 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में सूर्योदय हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस नक्षत्र के कारण मृत्यु योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन लोगों के लिए होगा हानिकारक...

horoscope 20 February 2018
horoscope 20 February 2018

तुला राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से घर में थोड़ी तनाव की स्थिति कम होगी। विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। इस राशि के डॉक्टर जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक करेंगे। सीनियर से शाबाशी मिलेगी। बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल