1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:59 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में सूर्योदय हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस नक्षत्र के कारण मृत्यु योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन लोगों के लिए होगा हानिकारक...

horoscope 20 February 2018
horoscope 20 February 2018

कुंभ राशि
आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे है। जिससे आपको कोई जरुरी सुझाव मिलेगा। विदेश में रहने वाले दोस्त के परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। किताब का कारोबार करने वाले को बिजनेस में बंपर फायदा होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके बिजनेस के लिहाज से अच्छा है। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। आज रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अगर आप वर्किंग है तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाएं रखें। इस राशि के इंजीनियर अपना प्रोजेक्ट समय से पूरा करें। प्रमोशन का योग बन रहा है। लवमेट से फिल्म देखने का ऑफर मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल