1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

राशिफल 21 फरवरी 2018: बन रहा है मृत्यु योग, ये 5 राशियां रहे बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:59 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में सूर्योदय हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस नक्षत्र के कारण मृत्यु योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन लोगों के लिए होगा हानिकारक...

horoscope 20 February 2018
horoscope 20 February 2018

धनु राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र मेहनत से पढ़ाई करें। एक्जाम में बड़ी सफलता मिलेगी। भगवान शंकर का जलाभिषेक करें, बिगड़े काम अपने आप बनेंगे।

मकर राशि
आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। इस राशि के मैरिज हॉल मालिक को आज कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में गंभीरता बरतें, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। जरूतमंदों को कंबल दान करें, अपार खुशियां मिलेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल