1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 01:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 06:59 am IST

राशिफल 25 मई 2018: शुक्रवार को अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में, पुरुषोत्तमी एकादशी आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 25 may 2018 friday- India TV Hindi
 Horoscope 25 may 2018 friday

धर्म डेस्क: आज शुक्रवार होने के साथ-साथ अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में, पुरुषोत्तमी एकादशी आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। शुक्रवार की दोपहर 02:21 पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून को दोपहर 12:17 तक यहीं पर रहेंगे। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका।

मेष राशि

आज बिजनेस संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज उम्मीदें बढ़ी हुई नजर आयेंगी। आपको पहले किये हुये कामों से बड़ा फायदा मिल सकता है। इस राशि के जो लोग विवाहित है उनका आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आज आप कुछ व्यावहारिक फैसले  कर सकते हैं जिससे आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है।  नौकरी में तरक्की हासिल होगी साथ ही धनलाभ के भी आसार हैं। आज आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृष राशि
आज आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, आप कोशिश करें तो लगभग सभी कामों से आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज बिजी रहेंगे, दिन बहुत तेजी से बीतता महसूस होगा। धैर्य और सकारात्मक नजरिया रखें। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। दूसरों के साथ मिलकर काम करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा । आज नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप व्यापार करते है तो, काम में तरक्की के आसार दिख रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। वरना काम बनने में वक्त लग सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल