1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 01:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 06:59 am IST

राशिफल 25 मई 2018: शुक्रवार को अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में, पुरुषोत्तमी एकादशी आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 25 may 2018 friday
 Horoscope 25 may 2018 friday

मिथुन राशि
आज आपकी कोई पुरानी चली आ रही समस्या खत्म हो सकती है। किसी करीबी मित्र से मन की बात कहना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। सामूहिक कामों में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में सारे काम बहुत आसानी से पूरे हो जायेंगे। आज आपके मन में आदर्शवादी विचार आयेंगे। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। इससे आपको फायदा होगा। आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे।  भगवान शंकर को जल चढ़ाएं, सभी कामों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको दुःखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इसे जल्दी छोड़ दें। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। इस राशि की महिलायें अगर मार्केटिंग के लिये जा रही हैं तो आज उन्हें पहली नजर कोई चीज पसंद आ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण आप थोड़े निराश हो सकते हैं। आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट करने के मूड में नही है, बेहतर होगा कि आज कोई ऐसा मुद्दा न उठायें जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल