1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 01:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 06:59 am IST

राशिफल 25 मई 2018: शुक्रवार को अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में, पुरुषोत्तमी एकादशी आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 25 may 2018 friday
 Horoscope 25 may 2018 friday

तुला राशि
आज आलस्य से भरे रहेंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत के बाद काम पूरा कर लेंगे। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। अगर आपका किसी के साथ विवाद चल रहा है तो इसे ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे आपसी सहमती से इसे हल करें। किसी नीजी काम से यात्रा का योग बन रहा है। दिनभर की भाग दौड़ के बाद समय से आराम करें। इस राशि के जो लोग कारोबारी है आज उन्हें नया विचार आर्थिक तौर पर बड़ा फ़ायदा दिलायेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर जाते समय अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपको अपनी बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जा सकता है। पारीवारिक कामों के लिये कोई भी फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, या फिर घर के किसी बड़े से डिस्कस जरूर कर लें। इस राशि के जो लोग सीविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर के लिये जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल