1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

राशिफल 25 मई 2018: अधिक मास, शुक्रवार और एकादशी एक ही दिन, इन राशियों को मिलेगी बिजनेस और नौकरी में मनचाही सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 01:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 06:59 am IST

राशिफल 25 मई 2018: शुक्रवार को अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में, पुरुषोत्तमी एकादशी आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 25 may 2018 friday
 Horoscope 25 may 2018 friday

कुंभ राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। खुद पर भरोसा रखें, तो करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए रास्ते भी आपको मिल सकते हैं। आत्मविश्वास कम न होने दें। कोर्ट-कचहरी के मामले में काफी भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आज उधार के लेन-देने से बचने की कोशिश करें। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुने आपके लिये फायदेमंद रहेगा। शारीरिक रूप से आज आप फिट रहेंगे।  

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। सभी चीजें मन मुताबिक पूरी होंगी। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीताएंगे। जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी । अगर किसी अपने से अनबन चल रही है तो उसे भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ायें। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं, आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे पूरा करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल