1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 अप्रैल 2018: मंगलवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

राशिफल 3 अप्रैल 2018: मंगलवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 07:39 pm IST

तृतीया तिथि आज शाम 04:44 पर ही समाप्त हो जायेगी और उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी, जो कि कल शाम 05:33 तक रहेगी और कल का चन्द्रोदय शाम 10:26 पर होगा, यानी कल चन्द्रोदय पंचमी तिथि में होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope 3 april tuedsy 2018 rashifal in hindi
Horoscope 3 april tuedsy 2018 rashifal in hindi

तुला राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज उनके लिए किसी शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते है। जिससे उनके बीच आ रही दूरियां नजदिकियों में बदल जाऐंगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम आसानी से हो जाऐंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते है जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है।

शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करने से आपकी पूराने मतभेद दूर होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके सारे काम समय पर ही पूरे हो जाऐंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल